हेलो दोस्तों! आज में आपसभी को बताने वाला हूँ Janam Praman Patra Apply 2025 के बारें में , किस तरह से जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई करना हैं , आवेदन के लिए क्या -क्या जरुरी कागजात चाहिए , किन -किन जगहों में जन्म प्रमाण पत्र जरुरी हैं। तो आइए हमलोग सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स हैं , क्योंकी जन्म प्रमाण पत्र से ही बच्चे -बच्चियों का अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं , स्कूल में एडमिशन के समय जन्म प्रमाण पत्र जरुरी होता हैं ,यह प्रमाण पत्र जिंदगी भर काम करता हैं जैसे पासपोर्ट बनवाने या सरकारी कामो में भी प्रयोग किया जाता हैं। जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम , पता , पिता का नाम , माता का नाम , जन्म तिथि , जन्म स्थान तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां रहती हैं। अब यह प्रमाण पत्र बनाना और भी आसान हो गया हैं, जन्म प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन माध्यम से बना सकते हैं जिसका जानकारी निचे पढ़ें।
जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरुरी हैं
Janam Praman Patra के बिना बच्चों का कोई भी काम होना मुश्किल हो जाता हैं जैसे की यदि बच्चों को किसी स्कूल में एडमिशन कराना होता हैं तो जन्म प्रमाण पत्र जरुरी हैं , या फिर आधार कार्ड बनवाना हो तो जन्म प्रमाण पत्र चाहिए। भारत सरकार के नियम अनुसार बच्चे के जन्म से 21 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र के लिए रजिस्टर करना जरुरी हैं। अगर देरी होता हैं तो कुछ लेट फाइन लगता हैं लेकिन बन जाता हैं , चाहे कितनी भी उम्र हो। यह डॉक्यूमेंट एक बार बन जाने से जिंदगीभर के लिए मान्य हैं।
Janam Praman Patra Apply 2025 जरुरी डाक्यूमेंट्स
जरुरी डाक्यूमेंट्स का सूचि निचे पढ़ें :-
- बच्चे का नाम , जन्म तिथि और जन्म स्थान (आवेदन फॉर्म भरने के समय माँगा जायेगा)
- माता -पिता के आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड हो।
- अगर हॉस्पिटल में बच्चे का जन्म हुआ हो तो हॉस्पिटल का नाम , डिटेल , सर्टिफिकेट इत्यादि जरुरी हैं।
- यदि बच्चा का जन्म घर पर हुआ हो तो हेड ऑफ़ फेमेली का एफेडेविट या शपत पत्र चाहिए।
- एड्रेस प्रूफ जैसे राशन कार्ड , आधार कार्ड इत्यादि।
- पुराने के लिए स्कूल सर्टिफिकट या कोई पुराण प्रूफ। सब स्कैन कर ले ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड करना होगा।
Janam Praman Patra Apply 2025 Online कैसे करें
आवेदन करने का सम्पूर्ण प्रोसेस निचे पढ़ें :-
- सबसे पहले crsorgi.gov.in पर जाएँ। उसके बाद Register for Birth’ या New Registration पर क्लिक करें।
- अपन राज्य का नाम , जिला का नाम , और स्थान भरें।
- फॉर्म को अच्छे से पढ़कर सही -सही पूरी जानकारी भरें। जैसे बच्चे का नाम , जन्म तिथि , माता -पिता के नाम , एड्रेस इत्यादि भरें।
- सभी जरुरी कागजातों जो आप स्कैन करके रखे हैं अपलोड करें। (जरुरी डाक्यूमेंट्स का लिस्ट ऊपर पढ़े)
- ऑनलाइन भरा हुआ आवेदन चेक करें। सबमिट करें , उसके बाद OTP आएगा मोबाइल पर , वेरीफाई करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें। नया जन्म के लिए बिलकुल फ्री हैं , लेकिन लेट के लिए कुछ फी (लगभग 10 -20 रूपये) लग सकता हैं।
- आवेदन आईडी मिलेगा , जिससे आप आवेदन की स्टेटस चेक कर पाएंगे।
लगभग एक सप्ताह या फिर 10 दिन लग सकता हैं डिजिटल कॉपी ईमेल पर आजायेगा। प्रिंटआउट निकाल ले। अगर पुराना जन्म हैं तो Delayed Registration ऑप्शन का प्रयोग करें। अब तो जन्म प्रमाण पत्र व्हाट्सप्प पर भी डिलीवरी हो रही हैं पर कुछ राज्यों में यह लागु हैं।
Janam Praman Patra Offline आवेदन कैसे करें
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने रजिस्ट्रार ऑफिस या म्युनिसिपल कारपोरेशन ऑफिस जाएँ। आवेदन फॉर्म भरें , सारा जरुरी डाक्यूमेंट्स का फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ लगा दे और जमा कर दे।
State Wise पोर्टल 2025 के लिए
हर राज्य का अपना पोर्टल हैं , लेकिन CRS सबके लिए काम करता हैं :
- उत्तरप्रदेश राज्य के लिए पोर्टल igrsup.gov.in
- Bihar: serviceonline.bihar.gov.in
- Madhya Pradesh: mpenagarpalika.gov.in
- Rajasthan: crsorgi.gov.in
- Jharkhand: jharsewa.jharkhand.gov.in
निष्कर्ष
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको किस तरह से अच्छा लगा हैं ऑफलाइन या ऑनलाइन कोई एक माध्यम से आवेदन कर सकते हैं , आशा करता हूँ दोनों माध्यम से आवेदन करने के लिए अच्छे से समझा पाया हूँ। यदि यह आर्टिकल आपसभी को अच्छा लगा हो तो जरूर इस आर्टिकल को शेयर करें। यदि कोई डाउट हो तो जरूर कमेंट बॉक्स में टाइप करें।
FAQs
Janam Praman Patra Apply 2025 ऑनलाइन कैसे करे ?
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Janam Praman Patra Apply 2025 करने के बाद कितने दिनों बाद जन्म प्रमाण पत्र आता हैं ?
जन्म प्रमाण पत्र बनकर आने में एक सप्ताह या दो सप्ताह तक समय लगत हैं।